भगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : डॉ अरविंद शर्मा

By Sahab Ram
On: May 3, 2026 5:46 PM
Follow Us:

हिसार, 03 मई।

 सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार भगवान परशुराम के विचारों को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। भगवान परशुराम का जीवन मानव जीवन को भय आक्रांताओं से मुक्ति दिलाने व समाज में शांति स्थापना को समर्पित रहा। उनके विचारों को दिनचर्या में शामिल करने से सनातन संस्कृति मजबूत होगा, जो देश की मजबूती का आधार होगा।

नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रविवार को जिला ब्राह्मण सभा हिसार द्वारा जिला ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शिरकत की। भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करने उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पूरे देश मे डेढ़ माह तक भगवान परशुराम जयंती समारोह मनाए जा रहे हैं। भगवान परशुराम का जीवन, उनके विचार, गुरू, अभिभावक के प्रति उनके जिम्मेदारी निर्वहन के उदाहरण उनकी श्रेष्ठता को साबित करते हैं। आज समाज में, विशेषकर युवाओं को भगवान परशुराम के विचारों को अपनाना चाहिए, ताकि वो अपने जोश को व्यवस्थित करते हुए उनसे सीख लेकर समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा सकें। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सबसे पुरानी है, आज देश को मजबूत बनाना है तो हमें मिलकर सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार निरन्तर सन्त, महापुरुषों को सम्मान दे रही है। भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो चुकी है, जबकि कैथल के सांपन खेड़ी में 900 करोड़ रुपए से भगवान परशुराम मेडिकल कालेज का निर्माण 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने रोहतक के पहरावर में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस की शुरुआत सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई साढ़े 15 एकड़ जमीन पर हो चुकी है, जबकि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एचएसवीपी के माध्यम से रोहतक के सेक्टर 26 में 4 एकड़ जमीन पर भगवान परशुराम विरासत व स्मृति स्थल विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गोहाना में ड्रेन 8 पर सोनीपत चुंगी से पानीपत चुंगी तक कवर करते हुए भगवान परशुराम विरासत पार्क व स्मृति स्थल एवं जॉगिंग ट्रेक स्थापित किया जाएगा, जिसपर तकरीबन 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी पर दुष्ट राजाओं को हटाकर आमजन को त्रस्त व्यवस्था से राहत दिलाने का काम किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो शिक्षा के साथ-साथ शस्त्र शिक्षा भी प्राप्त करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार का कष्ट न हो। उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वो भगवान परशुराम के विचारों, आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। इस अवसर पर जिला ब्राह्मण सभा प्रधान रतन लाल शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष विजय कौशिक, एचपीएससी सदस्य आनंद शर्मा, सीडीएलयू रजिस्ट्रार सुनील शर्मा, हरिराम दीक्षित, पतराम, विष्णु शर्मा, दिनेश शर्मा, विजय शांडिल्य, सुरेन्द्र बनभौरी, परस राम शास्त्री, एमपी शर्मा, सुमन शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, गगन शर्मा, सुनीता शर्मा, हरिओम शर्मा, डॉ रामकुमार, रामफल पाबड़ा, रामचन्द्र, राजकुमार भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

14 मई को गुरुग्राम में आयोजित होगी बाढ़ बचाव मॉक एक्सरसाइज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment