स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सेफ्टी मानकों की सख्ती से हो पालना : अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल

By Sahab Ram
On: June 30, 2026 4:12 PM
Follow Us:

सिरसा, 30 जून।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षित वातावरण सबसे जरूरी है। शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल सेफ्टी पॉलिसी के तहत स्कूलों का निरीक्षण करें और जो भी खामियां पाई जाए, उसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएं ताकि समय पर उचित कार्यवाही की जा सके।
ये निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्कूल सेफ्टी को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में दिए। इस बैठक में सीडब्ल्यूसी चेयरमैन डा. मदनलाल, डीटीपी कर्मवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कमलदीप सिंह, उप सिविल सर्जन डा. संदीप सिंह, शिक्षा विभाग से अमित मनहर मौजूद रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त नेे कहा कि कंडम भवन के अलावा बिजली, पानी की व्यवस्थाएं भी जांची जाए। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस पर भी तत्काल संज्ञान लिया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में जाने वाले ई-रिक्शा पर बच्चों की संख्या निर्धारित से अधिक न हो। स्कूल बस व दूसरे वाहनों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। जिन स्कूलों का मुख्य द्वार सीधे रोड पर है, वहां स्कूल की छुट्टी के दौरान अध्यापक की तैनाती हो ताकि बच्चे सुरक्षित ढंग से सड़क क्रॉस करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों के पास जहां स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है वहां स्पीड ब्रेकर बनवाए जाए और दूसरे ट्रैफिक नियमों की कमी लगती है, तो उसे दुरुस्त किया जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने बताया कि जिले में 833 सरकारी स्कूल व 333 प्राइवेट स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही खंड स्तर पर भी बैठकें आयोजित होगी और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment