अब 5 से 10 साल के बच्चों को 8 भाषाओं में पढ़ाएगा रोबोट

By Sahab Ram
On: February 21, 2022 12:30 PM
Follow Us:

अब 5 से 10 साल के बच्चों को 8 भाषाओं में पढ़ाएगा रोबोट

भारत में एक खास रोबोट को लॉंच किया गया है। इस रोबोट को मिको 3 का नाम दिया गया है जिसे भारत के स्टार्टअप द्वारा ही डिज़ाइन किया गया है। इस रोबोट को बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहद ही खास बताया जा रहा है। यह रोबोट 8 भाषाओं में पढ़ाने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि 5-10 साल के बच्चों के लिए ये रोबोट बेहद ही खास है।पुरे देश में इस रोबोट की काफी चर्चा हो रही है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

मिको 3 रोबॉट में क्या है खास 

  • मिको 3 (Miko 3) रोबॉट पर 240 मिलियन से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर मौजूद हैं। यह एक अच्छे दोस्त की तरह मिको बच्चे की दुनिया को समझता है और रचनात्मक बातचीत को प्रोत्साहित करता है।
  • यह रोबॉट ऑडियो-वीडियो बेस्ड सस्ते सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस पर 50,000 से ज्यादा घंटे की ऑडियो-वीडियो लाइब्रेरी मौजूद है। साथ ही 1000 से ज्यादा गेम्स, वीडियो कहानियां, पहेलियां, कोडिंग की जानकारी, योग सत्र मौजूद हैं।
  • मिको पेरेंट ऐप अभिभावकों को व्यावहारिक जानकारी भी देता है। बच्चा किस तरह से सीख रहा है, उसके बारे में जानकारी हासिल किया जा सकेगा। मिको को सेटिंग के आधार पर अनुकूल बनाया जा सकता है।
  • मिको 3 एक वाइड-एंगल एच.डी. कैमरा, टाइम ऑफ़ फ़्लाइट रेंज सेंसर और ओडोमेट्रिक सेंसर के साथ आता है जो रोबॉट को दूरी को बिना किसी रुकावट के मापने और किनारों और रुकावटों से बचने में मदद करता है। मिको 3 में वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी गई है। यह बच्चों को अभिभावक और टीजर से कनेक्ट करके सीखने में मदद करता है।
  • यह रोबॉट भारत में बनाया गया है। साथ ही प्राइवेसी का खास ख्याल रखा गया है। इसके लिए एन्क्रिप्शन बेस्ड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी गयी है।

अब 5 से 10 साल के बच्चों को 8 भाषाओं में पढ़ाएगा रोबोट

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro
क्या है इसकी खासियत

अभी हाल ही में बच्चों की पढ़ाई के लिए भारत में भी रोबोट को लॉंच किया गया है जिसे मिको 3 का नाम दिया गया है। ये रोबोट आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस से काम करता है और 5-10 साल के बच्चों के लिए बेहद ही उपयोगी है। इस रोबोट को MIKO कंपनी ने ही लॉंच किया है।

कंपनी के द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये रोबोट बच्चों को पढ़ाई में तो मदद करता ही है साथ ही उन्हें डेवलपमेंट डायनैमिक्स को समझाने में भी मदद करता है। एनडीटीवी के मुताबिक ये रोबोट 8 भाषाओं में बातचीत भी कर सकता है। इस रोबोट में एक बड़ी स्किन के साथ साथ कोडिंग लेंस भी लगा हुआ है। वहीं इसमें वाइड एंगल कैमरा भी लगाया गया है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment