मोती लुहार स्ट्रीट से कॉलेज रोड तथा ओल्ड ग्रेन मार्केट तक होगा सड़क निर्माण: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

By Sahab Ram
On: July 5, 2026 6:12 PM
Follow Us:

हिसार, 05 जुलाई। 

बरवाला क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मोती लुहार स्ट्रीट से कॉलेज रोड तथा ओल्ड ग्रेन मार्केट (आईडी-12612) तक सड़क निर्माण के एक हिस्से के कार्य के लिए 77.82 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इसका एक हिस्सा नगर परिषद द्वारा बनाया जाएगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क का निर्माण होने से बरवाला नगरवासियों को कॉलेज, तहसील व अन्य संस्थानों में जाने के लिए सीधा मार्ग मिला है। इसके निर्माण से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और उन्हें लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य का आवंटन शीघ्र करते हुए समयबद्ध तरीके से सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क का बेहतर रखरखाव के साथ साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद पार्क के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंप दी गई है। इसके तहत पार्क का स्वामित्व मार्केट कमेटी के पास ही रहेगा, जबकि पार्क के रखरखाव, सफाई, हरियाली और सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्य नगर परिषद द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से पार्क का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित होगा, जिससे नागरिकों को स्वच्छ, आकर्षक और बेहतर सार्वजनिक पार्क की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थलों का संरक्षण करते हुए उन्हें अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी बनाना है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment