कचरे के ढेर से बढ़ा बीमारी का खतरा, वकीलों ने प्रशासन को चेताया

By Sahab Ram
On: May 12, 2026 5:10 PM
Follow Us:

हिसार, 12 मई।
शहर में लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब आमजन के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था के बीच बीमारियां फैलने की आशंका को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रशासन के समक्ष चिंता जताई। अधिवक्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त से मुलाकात कर जिला मजिस्ट्रेट के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हड़ताल का जल्द समाधान निकालने और शहर में तुरंत सफाई व्यवस्था बहाल करवाने की मांग की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट आरके भनोट, एडवोकेट नरेश गोयल, एडवोकेट सोमदत्त शर्मा, अश्विनी आर्य सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि शहर के बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर कई दिनों से कचरा जमा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बढ़ती गर्मी के बीच गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


अधिवक्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच जल्द बातचीत कराकर विवाद का समाधान निकाला जाए ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। उनका कहना था कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और आम जनता के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment