बारिश के कारण हुए सड़क के गड्ढों को भरने के डीसी ने दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: July 25, 2021 1:47 PM
Follow Us:

बारिश के कारण हुए सड़क के गड्ढों को भरने के डीसी ने दिए निर्देश

रेवाड़ी, 25 जुलाई। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं जो अभी लम्बित चल रही है उन्हें जल्द पूरा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को इन परियोजनाओं को लाभ मिल सकें। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने आज जिला सचिवालय में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम घोषणा से जुड़े प्रोजेक्ट जिला स्तर पर लम्बित न हो इसके लिए लगातार मुख्यालय के संपर्क में रहें।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने जिला के विकास को गति देने और आमजन को प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए विकास कार्यो की घोषणाएं की हुई है। जो कार्य लम्बित है उन पर शीघ्र कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का दायित्व बनता है कि सीएम घोषणाओं से जुड़े प्रोजेक्ट व कार्यक्रमों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बैठक के उपरांत जिले में चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लिया तथा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष बचे हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इसी कड़ी में बरसात के कारण सडक पर जहां जहां गड्ढे बन गये है उन गड्ढों कि मरम्मत का कार्य का कार्य करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटना न हो।
   बैठक में एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, अधीक्षक अभियंता वीएस मलिक, कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग सचिन भाटी, नगर परिषद व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment