रेवाड़ी – 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 19, 2022 7:51 AM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक़ होली के दिन दोपहर के समय में 4 साल की मासूम अपने छोटे भाई के साथ दूकान पर टॉफी लेने गई थी. जहाँ से 19 वर्षीय भोला नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया. बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजन बच्ची को देखने के लिए घर से बाहर निकले. जहाँ बेटा तो नजर आया लेकिन बेटी उन्हें कहीं नजर नहीं आई. जिसके बाद 3 साल के बेटे ने इशारा किया कि उसकी बहन को पटरी पार साइड ले जाया गया है. जिसके बाद आरोपी भोला को लोगों ने काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.  

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

आरोपी भोला बिहार का रहने वाला है जो मजदूरी का काम करता है. कुछ समय से रेवाड़ी में ही रह रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण , दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment