Rewari Railway Station: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का 32 करोड़ से होगा कायाकल्प, बनाए जाएंगे 4 एक्सीलेटर, 5 लिफ्ट, 1 फुट ओवर ब्रिज

By Sahab Ram
On: August 5, 2023 8:08 PM
Follow Us:

Rewari Railway Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा राव तुलाराम की शौर्य गाथा की झलक रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में देखने को मिलेगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे की ओर से करीब 32 करोड़ रुपए से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे ।

Rewari Railway Station इन सुविधाओं से होगा लैस

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी रेलवे स्टेशन (Rewari Railway Station) पर 12 मीटर का 1 फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा जो प्लेटफार्म नंबर 1 से 8 तक को जोड़ने का काम करेगा। इसके अलावा 4 एक्सीलेटर और 5 लिफ्ट रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक्सीलेटर और लिफ्ट लगने के बाद बुजुर्ग, विकलांग व्यक्तियों को यात्रा करने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Rewari Railway Station

राव ने कहा कि रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्रवेश द्वार को खोलने की मांग काफी समय से की जा रही थी जिसे रेलवे स्टेशन के कार्यकलाप योजना में शामिल किया गया है और रेलवे स्टेशन के लिए दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मौजूदा प्लेटफार्म को लंबा किया जाएगा अतिरिक्त टिकट घर खोले जाएंगे, वेटिंग हॉल व शौचालय का सौदयीकरण और विस्तार किया जाएगा।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

राव इंद्रजीत सिंह पटौदी रेलवे स्टेशन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रविवार को रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पटौदी रेलवे स्टेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now