Bike thief gang: रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया काबू, आरोपियों से 7 बाइक बरामद

By Sahab Ram
On: July 10, 2023 7:27 PM
Follow Us:

Bike thief gang: उप पुलिस अधिक्षक कोसली जयसिंह ने जाटूसाना थाना में पत्रकार वार्ता में बताया कि दिनांक 06.07.2023 को मुसेपुर निवासी कृष्ण कुमार ने जाटूसाना पुलिस को दी शिकायत में बताया की 5 जुलाई को मेरे गांव मे बाबा मीठा वाला पर भण्डारा था। मै भण्डारा का प्रसाद लेने के लिये अपने घर से अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर गया था।

मोटरसाइकिल को मंदिर के बाहर खड़ी करने के पश्चात प्रसाद लेने चला गया फिर प्रसाद ग्रहण करने के बाद वापिस आया तो मेरी मोटरसाईकिल वहा नही मिली। जिस पर थाना जाटूसाना पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके मामले में दोनों आरोपी नागल मुंदी निवासी दिलखुश तथा उमेश उर्फ लखन को गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया था। इसके पश्चात सीआईए तृतीय रेवाड़ी ने आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिस पर सीआईए तृतीय द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 6 और मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने 4 मोटरसाइकिल रेवाड़ी शहर, एक जटौली गुड़गांव और एक मोटरसाइकिल खोल क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों से कुल 7 मोटरसाइकिलो को बरामद कर लिया है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now