क्या रेवाड़ी का ये मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है !

By Sahab Ram
On: November 2, 2020 1:23 PM
Follow Us:

क्या रेवाड़ी का ये मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है !

क्या रेवाड़ी का ये मामला  लव जिहाद से जुड़ा हुआ है !

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

बल्लभगढ़ में लव जिहाद के चलते एक बेटी की हत्या करने का मामला गरमाया हुआ था की अब रेवाड़ी से ही एक और ऐसा ही  मामला सामने आया है जहाँ मुस्लिम युवक हिन्दू नाबालिग लड़की को अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाकर साथ लेकर फरार हो गया . रेवाड़ी के खोल थाने में दस अक्टूबर को पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज भी किया था लेकिन आज इतना वक्त बीतने के बावजूद इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है . और इस पुरे मामले को भी लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है .

आपको बता दें की बल्लभगढ़ में हुई घटना के कारण रेवाड़ी का ये ममला भी सुर्ख़ियों में आ गया . जैसे ही मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया तो पुलिस भी हरकत में आई और डीएसपी हंसराज ने कहा की हरियाणा और दुसरें राज्यों में भी पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है . लेकिन अभीतक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है .

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र के गाँव निवासी एक व्यक्ति ने 10 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी की उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची को उनके घर के पास ही काम करने वाला मुस्लिम युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया . लापता बच्ची की माँ का कहना है की आरोपी लड़के का चाचा यहाँ अर्थ मूविंग मशीन पर ऑपरेटर का काम करता था . और उसका भतीजा भी उसके साथ ही यहीं रहता था. जो दो बच्चों का पिता भी है.  पीड़ित परिवार का कहना है की  आरोपी का उनके घर भी आना जाना था . और दस अक्टूबर से उनकी बेटी और आरोपी लापता है. इस पुरे मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर नुहं के फाजिल्का निवासी राहुल खान पर अपहरण की धाराओं के तहत केस तो दर्ज किया , लेकिन आजतक इस मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी . रेवाड़ी पुलिस के सामने पीड़ित परिवार बार बार गुहार लगा रहा है की उनकी बेटी को तलाशकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएँ . लेकिन पुलिस अभीतक आरोपी को गिरफ्तार करने और नाबालिग लड़की को तलाशने में नाकाम साबित हुई है .  डीएसपी हंसराज का कहना है की पुलिस की टीमें अलग –अलग स्थानों पर रेड कर रही है और एक टीम तो दुसरें राज्य भी गई है . उम्मीद है की जल्द कोई सुराग हाथ लगेगा . और दोनों के मिलने के बाद ही पता लग पायेगा की क्या दोनों साथ है भी या नहीं.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

बहराल पुलिस जाँच और आरोपी या नाबालिग लड़की के मिलने के बाद साफ़ हो पायेगा की ये पूरा मामला है क्या …लेकिन फिलहाल बल्लभगढ़ की घटना को देखते हुए इस मामले को भी लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है . और इसके कारण स्थानीय निवासियों में भी गुस्सा है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment