Rewari News: लोडिंग टैंपो के चालक से 908 ग्राम गांजा बरामद

By Sahab Ram
On: April 13, 2023 7:01 PM
Follow Us:

Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस (Rewari) की एक टीम गश्त के लिए प्रजापति चौक  पर मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली थी कि राव अभयसिंह चौक से सनसिटी के एक ब्लॉक के समीप एक लोडिंग टैंपो खड़ा हुआ है। उस टैंपो में सब्जियों के कैरेट भरे हुए हैं। इसका चालक अजीत उर्फ दिनेश कुमार ने अपने गाड़ी में नशीला पदार्थ कैरेट के अंदर रखा हुआ है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

वह यह नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और आज भी आरोपी के पास नशीला पदार्थ है। सूचना पश्चात पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश कार्रवाई की और टैंपो की तलाशी ली तो कैरेट के अंदर एक पॉलीथिन बरामद हो गई। पॉलीथिन में नशीला पदार्थ गांजा था जिसका वजन करने पर वह 908 ग्राम निकला। (Rewari police) पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करने के पश्चात उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now