Rewari: रेवाड़ी विधायक ने किसानों से मुलाक़ात कर खराब हुई फसल का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: April 3, 2023 7:29 PM
Follow Us:

Rewari: पिछले कई दिनों से प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही है बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने गांव सहारणवास, गांगोली, लाधुवास, बुढपुर, लाखनोर इतियादी गाँव में किसानों से मुलाक़ात कर खराब हुई फसल का जायजा लिया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा बेमौसमी बरसात ने फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है जिसके कारण किसानों की गेंहू, सरसों की फसलों के साथ ही सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है।

बेमौसमी और रुक-रुक कर हो रही बारिश तथा ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।  लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस बेमौसम बारिश से किसानों की हालत बहुत दयनीय हो गई है। कई गांवों में किसानों की लहलहाती फसलें बर्बाद हो गई है और खेतों में बर्बादी का मंजर चारों तरफ देखने को मिल रहा है।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

rewari

बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी

Rewari विधायक राव ने कहा फसलों में 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है। इसलिए 50 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

सही तरीके से नही किया खराब फसल का मुआयना

गांव (Rewari) के अधिकतर किसानों ने गेहूं व सरसों की फसल की बिजाई कर रखी है। कठिन मेहनत के बाद जब यह फसल पकने को तैयार हुई तो प्राकृतिक आपदा ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। कुछ किसानों ने बताया है प्रशासन की तरफ से जो खराब हुई फसल का मुआवना करने आए थे उन्होंने अच्छे तरीके से मुआयना नहीं किया है केवल 2, 3 एकड़ में घूम कर अपनी रिपोर्ट लिख कर ले गए हैं।

इसलिए सरकार को चाहिए कि गांव में स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए और जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों की नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने मांग की है कि पटवारी, गिरदावर और अन्य स्टाफ को मौके पर जाकर मुआवना करना चाहिए ताकि सही रिर्पोट मिल सके।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक