रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने मोती चौक पर किया ध्वजारोहण

By Sahab Ram
On: August 15, 2021 9:38 AM
Follow Us:

रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने मोती चौक पर किया ध्वजारोहण

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान
रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के मोती चौक पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि हमें महान राष्ट्रीय नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को कभी नही भूलना चाहिए, जिन्होंने विदेशी नियंत्रण से भारत को आज़ाद कराने के लिए अनेक बलिदान दिए और अपने जीवन न्यौछावर कर दिए।  राव ने कहा कि सत्य, अहिंसा और असहयोग लेकर महात्मा गाँधी और गुलामी की जंज़ीरों को तोड़ने के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल जैसे महापुरुषों ने कमर कसी थी।
90 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता का वरदान मिला। भारत की आज़ादी का संग्राम बल से नहीं वरन सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के आधार पर विजित किया गया। इतिहास में स्वतंत्रता के संघर्ष का एक अनोखा और अनूठा अभियान था जिसे विश्व भर में प्रशंसा मिली।
विधायक चिरंजीव राव ने इस अवसर पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत का नेतृत्व कमजोर है और इच्छाशक्ति की कमी है। पाकिस्तान और चीन आज हमारे सैनिकों की बेरहमी से हत्या कर रहा है और हमारी सेनाओं के हाथ दिल्ली दरबार ने बांध रखे हैं।भारत वर्ष की सेना किसी भी महान शक्तिशाली देश से लोहा लेने में सक्षम है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment