Alert: रेवाड़ी-जोधपुर रेलगाड़ी 26 फरवरी तक रहेगी रद्द

By Sahab Ram
On: February 17, 2022 6:30 AM
Follow Us:

Alert: रेवाड़ी-जोधपुर रेलगाड़ी 26 फरवरी तक रहेगी रद्द

रेलवे प्रशासन की ओर से जोधपुर मंडल में किए जा रहे दोहरीकरण कार्य के चलते 14823/24 रेवाड़ी-जोधपुर रेलगाड़ी 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। जानकारी के अनुसार जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड़-खारिया खंगार रेलखंड पर मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण मेड़ता रोड़-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिस वजह से 27 फरवरी तक कई रेलगाड़ियां रद्द /आंशिक रद्द/ मार्ग परिवर्तित रहेगी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड़-खारिया खंगार रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण मेड़ता रोड़-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य 13 से 27 फरवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। जिस वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण बीकानेर मंडल पर संचालित अनेक गाड़ियां रद्द /आंशिक रद्द / मार्ग परिवर्तित रहेंगी। रद्द की गई रेलगाड़ियाँ में 14823/24 रेवाड़ी-जोधपुर रेलगाड़ी भी शामिल है जो 26 फरवरी तक रद्द रहेगी।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Alert: रेवाड़ी-जोधपुर रेलगाड़ी 26 फरवरी तक रहेगी रद्द

14823 जोधपुर-रेवाड़ी रेलगाड़ी प्रतिदिन दोपहर 12:38 बजे सतनाली आती है जबकि 14824 रेवाड़ी-जोधपुर रेलगाड़ी दोपहर 2:38 बजे सतनाली पहुंचती है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 22421/22 जोधपुर-दिल्ली सराय-जोधपुर सुपरफास्ट दिल्ली सराय से 26 फरवरी व जोधपुर से 27 फरवरी तक 10 ट्रिप जोधपुर से डेगाना के बीच रद रहेगी।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment