प्रशासन की लापरवाह के कारण युवक की गई जान, लापरवाह अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज हो – चिरंजीव राव

By Sahab Ram
On: July 18, 2021 1:02 PM
Follow Us:

प्रशासन की लापरवाह के कारण युवक की गई जान, लापरवाह अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज हो  – चिरंजीव राव

रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से रेवाडी के दिल्ली रोड पुलिस लाइन के पास बने फ्लाईओवर के नीचे टुटे रोड की वजह से बीती रात एक युवक को जान गंवानी पडी। जबकि उन्होंने कई बार इस रोड को बनाने की आवाज उठाई है, उसके बावजूद इस रोड की किसी ने सुध नही ली। अब इस युवक की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा।  विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि इस मामले में लापरवाह अधिकारी पर मामला दर्ज होना चाहिए। चिरंजीव राव ने कहा कि स्वंय केन्द्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह व जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इस रोड को जल्द बनाने की बात रखी थी। लेकिन एक महिना बीत जाने के बाद भी रोड की हालत जस की तस है। नतीजन एक बेकसूर मौत के घाट उतर गया। अब जिला उपायुक्त को लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
प्रशासन की लापरवाह के कारण युवक की गई जान, लापरवाह अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज हो  – चिरंजीव राव
दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के पास फ़्लाइओवर के नीचे आज की बारिश के बाद की तस्वीर

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने भी इस रोड को बनाने के लिए 8 दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन एक महिना बीत जाने के बाद भी रोड को नही सुधारा गया, जिसके चलते युवक को अपनी जान गंवानी पडी। अब सांसद महोदय बताएं की युवक की मौत का जिम्मेदार कौन है और किसी पर मामला दर्ज करवाएगें। चिरंजीव राव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में अधिकारी एक कान से सुनते हैं और दूसरे से निकाल देते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से भी इस बारे में बात की है लेकिन वहां से भी वही पुराना जवाब है कि अभी समय लगेगा।

चिरंजीव राव ने कहा कि इस चौक पर रात को एकदम अंधेरा भी रहता है। यहीं नही रेवाडी के बहूत से ऐसे चौक चोराहे व रोड हैं जिन पर अंधेरा रहता है। रेवाडी की लाईटें शौपीस बनकर रह गई हैं। उन पर किसी का ध्यान नहीं है। यदि आगे ऐसा कोइ हादसा होगा तो फिर कौन जिम्मेदार होगा ! इसलिए उनकी मांग है कि रेवाडी के सभी रोडों और लाईटों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि आगे कोई हादसा न हो। 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment