Rewari: घर में आग लगने से दंपत्ति और तीन बच्चे झुलसे,इलाज के दौरान बच्चों की मौत

By Sahab Ram
On: March 19, 2023 5:28 PM
Follow Us:

Rewari: जानकारी के अनुसार कंपनी में काम करने वाला लक्ष्मण अपनी पत्नी रेखा,दो बेटियों 16 वर्षीय अनीषा, 14 वर्षीय निशा और 12 साल के बेटे हितेष के साथ रह रहा था। रात को करीब 1 बजे उनके कमरे से धमाके की आवाज आने के बाद पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र और लक्ष्मण का भाई वहां पहुंच गए।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

कमरे के रोशनदान से धुआं निकलता देखकर दोनों ने दरवाजा तोड़कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद जब उन्होंने घर में प्रवेश किया तो किचन में रखे दो गैस सिलेंडर भी लीक हो रहे थे। उन्होंने सिलेंडरों को मकान से बाहर फेंककर परिवार को बचाने के प्रयास शुरू किए।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने अभी तक मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है. पुलिस का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है. शिकायत के मुताबिक आगामी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल ये कहा नहीं जा सकता कि ये हादसा है या फिर आत्महत्या का मामला है. फोरेंसिक एक्सपर्ट की सहायता से पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now