कॉविड के 351 मरीज ठीक हुए , दो और ब्लैक फंगस मरीज मिले

By Sahab Ram
On: May 29, 2021 12:17 PM
Follow Us:

कॉविड के 351 मरीज ठीक हुए , दो और ब्लैक फंगस मरीज मिले

रेवाड़ी कोरोना और ब्लैक फंगस अपडेट :  कॉविड के 351 मरीज ठीक हुए , दो और ब्लैक फंगस मरीज मिले  I

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

कोरोना संक्रमण का ख़तरा धीरे धीरे कम हो रहा है , लेकिन अभी ख़तरा टला नहीं है इसलिए लापरवाही बिलकुल ना करें . आज जो पॉजिटिव केस सामने आये है उनमें छोटे बच्चे भी शामिल है. यानी  कोरोना के कम होते केसों को देखते हुए हमें लापरवाही नहीं करनी है बल्कि ओर सावधानी बरतनी है .क्योंकि सवाल हमारे बच्चों की सुरक्षा का भी है . जिला प्रशासन ने आज जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक 81 कॉविड मरीज आज सामने आये है और 351 मरीज ठीक हुए है. जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 617 आ गई है. पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे है और एक्टिव केसों की संख्या भी कम हो रही है .. जो जिले के लिए बड़ी राहत की बात है .

आपको बता दें कि कोरोना से लेकर तो जिले के लिए राहत की खबर है लेकिन ब्लैक फंगस को लेकर बुरी खबर है . वो इसलिए कि आज भी दो केस ब्लैक फंगस संदिग्ध पीड़ित सामने आये है. और अबतक जिले में कुल 22 ब्लैक फंगस के केस सामने आ चुके है .  वहीँ एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो चुकी है .

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment