Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि गांव बालावास जमापुर (Rewari) निवासी धीरज कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था वह पालीटेक्निक कॉलेज लिसाना से कोर्स कर रहा है। लगभग 2,3 माह पहले उसकी गांव धिरयाकी निवासी पवन के साथ बीएमजी मॉल के पास कहासुनी हो गई थी। उस समय सभी अपने घर चले गए।
सोमवार को वह उसके भाई सचिन सहित गांव निवासी राहुल सचिन सभी रेलवे स्टेशन से उतरकर राव तुलाराम पार्क से होते हुए ब्रास मार्केट स्थित अपने कोचिंग सेंटर में जा रहा था। जब वह तुलाराम पार्क मे बने सफाई कर्मचारी निवास के पास पहुंचे तो अहीर कॉलेज की तरफ से गांव धिरयाकी निवासी पवन बधराणा निवासी धीरज उर्फ मच्छर कपिल निवासी कमालपुर हर्ष निवासी सुमा कतोपुरी सहित एक अन्य प्रिंस नाम का युवक आ गए।
आते ही आरोपी पवन ने उसे धमकी दी और फिर मारपीट करने लगे। इसी दौरान पवन ने देशी कट्टा निकालकर हवा में फायर कर दिया और उसके सिर पर बट से हमला किया। पुलिस ने आगामी कार्यवाही करतें हऐ मामला दर्ज करके वारदात में शामिल धीरज उर्फ मच्छर निवासी बदराणा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।




