Rewari News: पानी की मोटर चोरी करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 31, 2023 7:09 PM
Follow Us:

Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि डोहकी निवासी बलजीत कुमार पुत्र लख्मीचन्द ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरे खेत डोहकी गांव की सीमा मे बड़ी नहर दिल्ली रेलवे लाईन पटौदी रोड़ के बीच है। जहां पर खेत मे ट्युबैल लगा हुआ है जिस पर मोटर फाउण्डेशन पर उपर ही लगी हुई थी।

जिसको दिनाक 20-03-23 की रात को मेरी मोटर को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। मेरी मोटर का रंग जंग लगने के कारण उतरा हुआ है जो मुझे पता चला है कि चार दिन बाद ही हमारे गांव के हिम्मत सिह व प्रदीप कुमार जो कि हमारे खेतो के नजदीक ही खेत लगते है उन दोनो ट्युबैल की मोटर भी दिनाक 23,24 मार्च 2023 की रात को चोरी हो गई है ।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही करतें हुए चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों चन्दन निवासी राधाकृष्णा कालोनी रेवाडी कुलदीप निवासी राधाकृष्णा कालोनी रेवाडी व चोरी का सामान खरीदने वाले कबाडी फईम निवासी जगेशर जिला रामपुर उतर प्रदेश को गिरफ्तार करके, आरोपियों से हैण्ड ग्राइडर कटर मशीन मोटर का कटर उसके पार्ट व पांच हजार रूपयें बरामद कर लिए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

Rewari News: इसी तरह गांव गोकलगढ निवासी सुरेन्द्र पुत्र प्रभूदयाल ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरा खेत नहर के पास गोकलगढ की सीमा मे पटौदी रोड के पास है जो मेरे ट्यूबवेल की मोटर नीले रंग की को मैने दिनाक 23-03-23 को चैक किया तो मेरी मोटर कुएं के अन्दर नही मिली तथा उसी रोज मेरे पडौसी प्रताप सिह पुत्र लक्ष्मीनारायण व फुल सिह पुत्र होशियार सिह ने भी मुझे बताया था कि हमारे कुएं की मोटर चोरी कर ले गया।

थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके त्वरित कार्यवाही करतें हुए वारदात में शामिल चोरी का समान खरीदने वाले कबाडी मुरारीलाल निवासी पंडेरा फार्म जिला बरेली उतर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now