जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में ब्लैक स्पॉट, स्कूल बसों की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा

By Sahab Ram
On: June 25, 2026 10:02 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 25 जून।

 एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट), सड़क सुरक्षा उपायों, जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान, स्कूल वाहनों की सुरक्षा, ओवरलोडिंग तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीसी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

बैठक में एडीसी सोनू भट्ट ने जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर किए जा रहे सुधार कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां भी सड़क संकेतक, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ, पैदल पार पथ अथवा अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की कमी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल निर्माण एजेंसियों की नहीं बल्कि सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पंचगांव चौक सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सड़क सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

एडीसी ने जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि दुर्घटना स्थलों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधारात्मक उपाय किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के कारणों का गहन अध्ययन कर सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक ढांचागत एवं गैर-ढांचागत उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। साथ ही संबंधित विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें और उसकी नियमित रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बैठक में स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। एडीसी सोनू भट्ट ने निर्देश दिए कि जुलाई माह से सभी स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाए तथा सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के आसपास सुरक्षित स्कूल जोन विकसित करने, सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग तथा अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपायों को शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

बैठक में नशे में वाहन चलाने वालों तथा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा की गई। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवर्तन और जनजागरूकता दोनों स्तरों पर लगातार अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा को जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए, जिससे जिले में दुर्घटनाओं और जनहानि में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

बैठक में डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत, अतिरिक्त निगम आयुक्त रविंद्र यादव, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, एसडीएम गुरुग्राम हितेंद्र कुमार, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच, एसडीएम मानेसर दर्शन यादव, एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव, एडीटीओ हरेंद्र वीर, एनएचएआई के अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment