50 करोड़ की लागत से हरियाणा से जैसलमेर हाईवे पर बनाया गया रेस्ट एरिया,जहाँ मिलेंगी सभी सुविधाएँ

By Sahab Ram
On: February 23, 2022 7:49 AM
Follow Us:

50 करोड़ की लागत से हरियाणा से जैसलमेर हाईवे पर बनाया गया रेस्ट एरिया,जहाँ मिलेंगी सभी सुविधाएँ

रेवाड़ी-नारनौल-जेसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 11 लगभग बनकर तैयार हो गया है. पहले रेवाड़ी से जैसलमेर जाने में बहुत समय लगता था लेकिन अब इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से यह समय लगभग कम हो जायेगा.इसके साथ ही इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों को NHAI द्वारा और भी सुविधा मुहैया कराने की तैयारी हो चुकी है. इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के एक रेस्ट एरिया भी बनवाया गया है जहाँ पर वे आराम कर सकेंगे.

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

50 करोड़ की लागत

मिली जानकारी के मुताबिक इस रेस्ट एरिया को बनाने में करीब 50 करोड़ का खर्चा आया है. रेस्ट एरिया में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. NHAI ने राजमार्ग बनाते हुए इस बात का पूरी तरह से ध्यान रखा है कि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो. जिसके लिए एनएचएआई (NHAI) ने गोकुलपुर के पास एक बढ़िया रेस्ट एरिया का निर्माण करवाया है. इस रेस्ट एरिया में यात्रियों को खाने पीने की बढ़िया सुविधा दी जाएगी. बताया जा रहा है कि यह रेस्ट एरिया 10 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें एक पार्क और डोरमेट्री भी बनाए गए हैं.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

50 करोड़ की लागत से हरियाणा से जैसलमेर हाईवे पर बनाया गया रेस्ट एरिया,जहाँ मिलेंगी सभी सुविधाएँ

रेवाड़ी-नारनौल तक 2988.28 करोड़ खर्च

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक रेवाड़ी से नारनौल तक के प्रोजेक्ट में 2988.28 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं. इस रकम को वसूलने के लिए अलवर के काठूवास में टोल प्लाज़ा भी बनाया गया है. इस प्रोजेक्ट का काम शुक्ला नाम की एजेंसी को दिया गया है. बता दें कि ये राजमार्ग दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के पास बांबड़ कट से शुरू होता है और इसे रेवाड़ी-नारनौल-जैसलमर तक बनाया गया है. इस राजमार्ग को तीन चरणों में बनाया गया है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment