एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं नशा मुक्ति के संदेश के साथ रेड रन मैराथन एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

By Sahab Ram
On: July 24, 2026 2:59 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 24 जुलाई।

हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण समिति (HSACS) के मार्गदर्शन में जिला एड्स नियंत्रण संगठन (DACO), फरीदाबाद द्वारा शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता, नशा मुक्ति तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा, उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश शेओकंद तथा एसीपी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रेड रन मैराथन में खेल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एचआईवी/एड्स जागरूकता तथा नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। महिला वर्ग में सोनिया ने प्रथम, संगीता ने द्वितीय तथा मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में केशव प्रथम, सनी शर्मा द्वितीय तथा लवकेश तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर एचआईवी/एड्स, नशा मुक्ति, कलंक एवं भेदभाव की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली विषयों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में के.एल. मेहता कॉलेज की दीक्षा एवं आराध्या ने प्रथम, डी.ए.वी. कॉलेज के अजय कुमार एवं सुधांशु ने द्वितीय तथा के.एल. मेहता कॉलेज की भावना एवं रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने युवाओं का आह्वान किया कि वे एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहें, नशे से दूर रहें तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की सहभागिता से ही स्वस्थ, जागरूक एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

कार्यक्रम का आयोजन जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी (DACO) डॉ. मनोज बजाज के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कोच धर्मेन्द्र सहित DISHA क्लस्टर फरीदाबाद, ICTC, ART केन्द्र, STI क्लीनिक, टार्गेटेड इंटरवेंशन (TI) परियोजनाओं, OST केन्द्र, मेंटल हेल्थ टीम, ATF तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने, कलंक एवं भेदभाव को समाप्त करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment