
जाटूसाना थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला के घर में घुस कर दुष्कर्म करने व धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है।
जांचकर्ता ने बताया कि एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 20 फरवरी की रात को उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था और वह कमरे में सो रही थी। करीब साढ़े दस बजे गांव निवासी युवक घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा। शोर मचाने पर उसके सास व ससुर जाग गए। आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके ससुर को धक्का देकर भाग गया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।





