रेवाड़ी: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर राव का बयान, जाँच में कुछ आया तभी की गई कार्रवाई

By Sahab Ram
On: February 27, 2023 7:36 PM
Follow Us:

Rewari:  केन्द्रीय राज्यमंत्री (Union Minister) राव इन्द्रजीत सिंह ने सोमवार को रेवाड़ी में अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए. पत्रकारों से बातचीत करते हुए राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि हाल में आयें हरियाणा के बजट में दक्षिण हरियाणा में एम्स का भी जिक्र किया गया है. रेवाड़ी में बनने वाले एम्स से राजस्थान के लोगों को भी फायदा मिलेगा. प्रधानमंत्री जी एम्स की आधारशिला रखते है तो निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा.

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

राव इन्द्रजीत सिंह ने दिल्ली में शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी होने के मामले पर कहा कि जो घोटाला करेगा उसे सजा तो मिलेगी , जाँच एजेंसी को जाँच में कुछ पाया होगा तभी गिरफ्तारी की है. वहीँ भिवानी हत्याकांड मामले में राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि हिन्दू हो या मुसलमान इस मामले में जाँच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

राव इन्द्रजीत सिंह ने एक बार फिर अहीर रजिमेंट पर अपना पक्ष साफ़ करते हुए कहा कि अहीर रजिमेंट बनाने की मांग का वो समर्थन करते है. लेकिन अहीर रजिमेंट बनाने का फैसला सरकार को लेना है.

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक