राव गोपलदेव के वंशज राव बिजेंद्र सिंह ने रेवाड़ी नगर परिषद पर लगाये आरोप

By Sahab Ram
On: January 11, 2022 12:27 PM
Follow Us:

राव गोपलदेव के वंशज राव बिजेंद्र सिंह ने रेवाड़ी नगर परिषद पर लगाये आरोप

1857 की क्रांति के महानायक राव गोपलदेव के वंशज राव बिजेंद्र सिंह ने रेवाड़ी नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन ऐतिहासिक धरोहरों को खत्म करने में लगा हुआ है. शहर के बीच स्थित रानी की डोढई राजमहल भी एक बड़ी धरोहर है. जिसके बाहर नगर परिषद् ने सड़क को ऊँचा उठाकर नए तरीके से निर्माण किया है. जिसके कारण राजमहल का बारिश का पानी बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया है. राव बिजेंद्र सिंह जो इस महल में रह रहे है और आज भी इस धरोहर को उसी प्रारूप में रखकर संभाले हुए है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

उनका ये कहना है कि नगर परिषद् ने कुछ लोगों के दबाव में सड़क को ऊँचा उठाकर बना दिया. जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के भी खिलाफ है. उन्होंने कहाँ कि काफी हद तक राजमहल के फ़र्स के लेवल को ऊँचा उठाया है. लेकिन नगर परिषद् ने तो इससे भी ऊँचा उठाकर बाहर सड़क को बना दिया है. इस बारे में उन्होंने प्रशासन को शिकायत की तो काम भी रुकवाया गया था. लेकिन फि देर रात सड़क का काम पूरा करा दिया गया . जो पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि वो पहले भी रेवाड़ी के ऐतिहासिक गेटों और अन्य धरोहरों की बचाने की लड़ाई लड़ते रहे है. अब अब दौबारा वो ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इस मामले में रेवाड़ी नगर परिषद् के अधिकारीयों का कहना है कि उनके इंजीनियर्स की टीम ने मौके मौके का जायजा लिया है. उन्होंने सड़क उसी लेवल में बनाई है . जिस लेवल में पहले थी.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment