Railway Ticket: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे टिकट खरीदना हुआ अब इतना महंगा ?

By Sahab Ram
On: December 27, 2025 2:58 PM
Follow Us:
Railway Ticket: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! रेलवे टिकट खरीदना हुआ अब इतना महंगा ?

Railway Ticket: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आज से देशभर में नया रेलवे पैसेंजर फीस स्ट्रक्चर लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इसके तहत रेलवे के अलग-अलग क्लास की टिकटों के प्राइस में इजाफा किया गया है। हालांकि अगर आपने टिकट 26 दिसंबर से पहले बूक कर ली है, तो आपको बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कितनी बढ़ी कीमत?

जानकारी के मुताबिक, इसमें स्लीपर और फर्स्ट क्लास, साधारण क्लास में उपनगरीय क्षेत्रों से बाहर की यात्राओं के लिए किराए में एक पैसा प्रति KM का इजाफा किया गया है। रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य स्थिरता के साथ अफोर्डेबिलिटी को संतुलित करना है। Railway Ticket Price Hike

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी, देखें नए रेटों में तेजी या मंदी ?
Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ने साधारण नॉन-AC (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए सेकंड क्लास ऑर्डिनरी, स्लीपर क्लास ऑर्डिनरी और फर्स्ट क्लास ऑर्डिनरी में किराए को श्रेणीबद्ध तरीके से बढ़ाया है।

जानकारी के मुताबिक, सेकंड क्लास ऑर्डिनरी का किराया 215 KM तक की यात्राओं के लिए नहीं बदला गया है। जिससे कम दूरी और दैनिक यात्रियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। Railway Ticket Price Hike

मिली जानकारी के अनुसार, 216 KM से 750 KM की दूरी के लिए किराए में 5 रुपए की वृद्धि की गई है। 751 KM से 1,250 KM तक की दूरी के लिए 10 रुपए की वृद्धि की गई है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें ताजा भाव

ऐसे ही 1,251 KM से 1,750 KM की दूरी के लिए 15 रुपए की वृद्धि की गई है, और 1,751 KM से 2,250 KM की दूरी के लिए 20 रुपए की वृद्धि की गई है। Railway Ticket Price Hike

जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों पर, जिसमें उपनगरीय और गैर-उपनगरीय रूट शामिल हैं, कोई असर नहीं पड़ेगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-AC और AC क्लास, जिसमें स्लीपर, फर्स्ट क्लास, AC चेयर कार, AC 3-टियर, AC 2-टियर और AC फर्स्ट क्लास शामिल हैं, सभी में प्रति KM 2 पैसे की मामूली बढ़ोतरी की गई है। बयान में कहा गया है कि लंबी यात्राओं के लिए, जैसे कि 500 KM की नॉन-AC मेल या एक्सप्रेस यात्रा, पर लगभग 10 रुपए अधिक लगेंगे। Railway Ticket Price Hike

मिली जानकारी के अनुसार, इस नए फीस स्ट्रक्चर से तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और सामान्य नॉन-सबअर्बन सेवाएं प्रभावित होगी।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें ताजा रेट्स

जानकारी के मुताबिक, रिजर्वेशन फीस, सुपरफास्ट सरचार्ज और अन्य चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि जीएसटी की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, और किराए को मौजूदा नियमों के अनुसार राउंड ऑफ किया जाता रहेगा। Railway Ticket Price Hike

मिली जानकारी के अनुसार, संशोधित किराए सिर्फ 26 दिसंबर, 2025 को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होंगे और पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। मंत्रालय ने कहा कि नए रेट दिखाने के लिए स्टेशन किराए की लिस्ट को अपडेट किया जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment