Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, ये सभी ट्रेनें रहेगी रद्द

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 8:48 PM
Follow Us:
Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, ये सभी ट्रेनें रहेगी रद्द

उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना
  1. गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ छावनी रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी – पटेलनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज व सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  2. गाडी संख्या 14030, मेरठ छावनी- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला – पटेलनगर – दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, व दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
  3. गाडी संख्या 12439, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 22.02.26 व 01.03.26 को (02 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।
  4. गाडी संख्या 12485, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26, 26.02.26 व 02.03.26 को (03 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।
  5. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा जो दिनांक 26.02.26 को (01 ट्रिप) अगरतला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग,दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा शकूरबस्ती -दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 14731, दिल्ली- बठिंडा रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 14732, बठिंडा -दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) बठिंडा से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा शकूरबस्ती -दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशडयूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह
  1. गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा दिनांक 27.02.26 एवं 01.03.26 को डिब्रूगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
    नोटः- पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को कोहरे के कारण रद्द रहेगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment