हरियाणा: दिल्ली से झज्जर, रोहतक व हिसार तक चलेगी रेल

By Sahab Ram
On: February 15, 2022 8:35 AM
Follow Us:

हरियाणा: दिल्ली से झज्जर, रोहतक व हिसार तक चलेगी रेल

कोविड महामारी के चलते हरियाणा में कई ट्रेनों को बंद कर दिया था. कुछ ट्रेनों को किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिया था. अब कई ट्रेनों का संचालन कर दिया गया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि फर्रुखनगर क्षेत्र की लंबे समय से रेल सेवाओं में बढ़ोतरी की मांग रही है, ऐसे में उनका प्रयास रहेगा कि फर्रुखनगर तक कि रेल सेवाओं में विस्तार करते हुए इसे वाया झज्जर-रोहतक होते हुए हिसार तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के इस विस्तार से दिल्ली से हिसार के बीच के सफर में दूरी की कमी आएगी। साथ ही क्षेत्र में बन रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में कार्गो के काम को भी गति मिलेगी।

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पातली हाजीपुर में 140 एकड़ क्षेत्र में फ्लिपकार्ट द्वारा एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस बनाया जा रहा है जिससे फर्रुखनगर व आसपास के क्षेत्र में लगभग 12 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा, वहीं आईएमटी मेवात में एशिया की सबसे बड़ी मोबाइल बैटरी उत्पादन यूनिट स्थापित की जा रही है।

हरियाणा: दिल्ली से झज्जर, रोहतक व हिसार तक चलेगी रेलdelhi

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इससे वहां के आसपास के क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आम जनमानस की भावनाओं पर खरा उतरते हुए विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के द्वार पर दिया जाए।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment