Medical Store: हरियाणा में 50 से अधिक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 4 दुकानों को मौके पर ही किया सील

By Sahab Ram
On: April 17, 2023 5:30 PM
Follow Us:

Medical Store: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार औषधि एवं प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा एक मुहिम चलाई गयी। इस मुहिम में आज अल-सुबह अधिकारियों ने प्रदेश भर में 50 से अधिक दुकानों पर छापेमारी की।

इन जगहों पर की छापेमारी 

उन्होंने बताया कि लगातार उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि दवा दुकानदार रात को दुकान बन्द करते समय मेन स्विच बन्द कर देते हैं, जिससे वहां पर ठन्डे तापमान में भण्डारण हेतु रखे रेफ्रीजरेटर भी बन्द हो जाते हैं और ऐसा करने से ठन्डे तापमान में रखी जाने वाली दवाओं जैसे कि एंटी-रेबीज़ वैक्सीन, इन्सुलिन, टेटनस इत्यादि की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

विज ने कहा कि यदि ऐसी दवाएँ 72 घन्टे, तयशुदा ठन्डे तापमान से अधिक तापमान पर रखी जायें तो इनकी क्षमता (potency)/रोगरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अन्तर्गत अब तक फ़रीदाबाद में 12, झज्जर में 05, गुरुग्राम में 11, करनाल में 10, कुरुक्षेत्र में 10, सोनीपत में 01, पानीपत में 01 एवं अम्बाला में 11 दुकानों पर चेकिंग (Medical Store) की गई है।

4 दुकानों को किया गया सील 

इनमें से फ़रीदाबाद में 02 दुकानों – भारत मेडिकल स्टोर एमसीएफ -184, मेन मार्किट, मुजेसर, फ़रीदाबाद एवं श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, दुकान नंबर 752, मेन मार्किट, सेक्टर 24, फ़रीदाबाद में रेफ्रीजरेटर बन्द मिले, इन दोनों दुकानों को मौके पर सील (Medical Store) कर दिया गया। इसके अलावा, गुरुग्राम में अनिश मेडिकल स्टोर, अशोक विहार, मेन पालम विहार रोड, गुरुग्राम को भी रेफ्रिजरेटर बंद मिलने के कारण सील कर दिया गया। इसी प्रकार, सोनीपत में एक दुकान में रेफ्रिजरेटर बन्द मिला जिसे भी सील (Medical Store) किया गया है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

विज ने दुकानदारों को दी चेतावनी 

विज ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो ठन्डे तापमान वाली दवाओं का भण्डारण उचित तरीके से रेफ्रीजरेटर में ही करें तथा थोक विक्रेता भी इस प्रकार की दवाओं का रिटेलर्स को वितरण नियमानुसार कोल्ड-चेन (cold chain) में ही करें अन्यथा उल्लंघना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ़ कड़ी-से-कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now