सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है प्रचार अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: April 26, 2026 5:01 PM
Follow Us:

रोहतक, 26 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जिला में चलाये जा रहे प्रचार अभियान के दौरान अब तक विभागीय कलाकारों व सूचीबद्ध भजन पार्टियों ने 40 गांवों/वार्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को जागरूक किया। यह प्रचार अभियान 28 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा समय-समय पर नागरिकों को सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान चलाये जाते है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा 28 अप्रैल तक चलाये जा रहे प्रचार अभियान में भजन पार्टियों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरल भाषा में जागरूक किया जा रहा है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर 5 सूचीबद्ध पार्टियों द्वारा प्रतिदिन गांवों/वार्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। इन भजन मंडियों द्वारा लोक गीतों के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। प्रचार अभियान में अब तक भजन मंडलियों ने जिला के गांव अजायब, निंगाना, रूडक़ी, चिड़ी, भराण, आंवल, पोलंगी, नांदल, खरकड़ा, गढ़ी पटवापुर, मुंगाण, इंद्रगढ़, मोखरा, सांगाहेड़ा, किलोई, घरौंठी, मदीना, कटेसरा, लाढौत, भगवतीपुर, बहलबा, किसरैटी, पिलाना, काहनी, कटवाड़ा, खरक बैंसी, बनियानी, रिठाल, खिड़वाली, निंदाना, लाहली, धामड़, सांघी, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 13 व वार्ड नंबर 14 में कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment