Dumping site: रेवाड़ी के रामसिंहपुरा डंपिंग साइट के संबंध में 7 को होगी सार्वजनिक जन सुनवाई

By Sahab Ram
On: August 1, 2023 4:01 PM
Follow Us:

Dumping site: रेवाड़ी जिला के गांव रामसिंहपुरा पहले से मौजूद डंपिंग साइट के सुधार और पुनरुद्धार, निर्माण संचालन व सेनेटरी लैंडफिल के रखरखाव के संबंध में आसपास की जनता के विचार, सुझाव और आपत्तियां (यदि कोई हो) प्राप्त करने के लिए सोमवार 7 अगस्त 2023 को प्रातः: 11 बजे रामसिंहपुरा रेवाड़ी में डंपिंग साइट (Dumping site) पर सार्वजनिक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद बाल्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी) नई दिल्ली की 14 सितंबर 2006 की पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना के तहत कवर की गई है और इसके लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से पर्यावरण मंजूरी प्राप्त करना आवश्यक है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक सुनवाई आयोजित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आवेदन किया है ताकि आसपास की जनता के विचार, सुझाव और आपत्तियां, यदि कोई हों, प्राप्त की जा सकें।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now