रेवाड़ी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला से संबंधित वर्ष 2023-2024 के 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक के प्रस्तावित कलेक्टर रेट (collector rate) आपत्ति एवं सुझाव के लिए जिला रेवाड़ी की अधिकारिक वेबसाइट rewari.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
आपत्ति या सुझाव
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस बारे में कोई आपत्ति है या कोई सुझाव देना चाहता है तो वह 10 मार्च 2023 तक डीसी कार्यालय के कमरा नंबर 114, कार्यालय की ई-मेल आईडी dcrwr@hry.nic.in व jamabandi.nic.in/ पर दे सकता है।




