गुरुग्राम में मत्स्य पालन को बढ़ावा, झींगा पालन बन रहा आय का सशक्त साधन

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 5:50 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 28 अप्रैल।

मत्स्य पालन विभाग, जिला गुरुग्राम द्वारा शहरी क्षेत्र होने के बावजूद मत्स्य पालन की नई-नई गतिविधियों को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में लगभग 70 एकड़ खारे पानी की भूमि पर झींगा पालन किया जा रहा है, जो रोजगार सृजन के साथ-साथ आय का एक सशक्त स्रोत बनकर उभर रहा है। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि जिला में लगभग 40 एकड़ अतिरिक्त खारे पानी के क्षेत्र को भी झींगा/मत्स्य पालन के तहत लाया गया है। खारे पानी में झींगा पालन की एक फसल का समय 90 से 120 दिन होता है, जिसमें प्रति हेक्टेयर औसतन 7 से 9 टन उत्पादन प्राप्त होता है। इस उत्पादन के आधार पर प्रति फसल 10 से 15 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक लाभ अर्जित किया जा सकता है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा झींगा एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए अधिकतम 14 लाख रुपये की लागत पर सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं महिलाओं के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। जिले के प्रगतिशील किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया किे मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने हेतु कोल्ड स्टोरेज इकाइयों की स्थापना पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले के गांव ढोरका व कादरपुर में 10 टन और 50 टन क्षमता की दो कोल्ड स्टोरेज इकाइयों की स्थापना की गई है। साथ ही मछली/एक्वेरियम कियोस्क, फिश फीड मिल निर्माण तथा रेफ्रिजरेटेड-इंसुलेटेड फिश व्हीकल की खरीद को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सभी गतिविधियों पर परियोजना लागत के अनुसार मत्स्य पालन विभाग द्वारा सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं महिलाओं को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

मत्स्य पालन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला मत्स्य अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य किसान विकास एजेंसी, लघु सचिवालय (तीसरी मंजिल), कमरा नंबर 297-298, गुरुग्राम से संपर्क कर सकते हैं अथवा कार्यालय के दूरभाष नंबर 0124-2300115 पर संपर्क किया जा सकता है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment