प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, समय रहते करें आवेदन : डीसी

By Sahab Ram
On: July 22, 2026 7:50 PM
Follow Us:

झज्जर, 22 जुलाई।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से जिला के पात्र युवाओं को देश की टॉप  कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे वास्तविक कार्य वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे सकेंगे।
डीसी ने बताया कि योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 12 माह की इंटर्नशिप के दौरान प्रति माह कुल ₹9 हजार रुपए  का वजीफा दिया जाएगा। इसमें ₹8,100 भारत सरकार तथा ₹900 रुपए संबंधित कंपनी के सीएसआर  फंड से प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा इंटर्नशिप ज्वाइन करने पर युवाओं को ₹6,000 की एकमुश्त सहायता राशि भी दी जाएगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

प्रशिक्षण पूरा करने उपरांत मिलेगा अनुभव प्रमाण पत्र
डीसी ने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद संबंधित प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा अनुभव प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए योजना कारगर
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि योजना के लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए आदि) की शिक्षा पूरी कर ली है।
उन्होंने कहा कि  आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों, विशेषकर इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक सहित अन्य ट्रेड्स के प्रशिक्षित युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी साबित होगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बैंक खाते का विवरण तथा मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे।
योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की 12 लाख रुपये से अधिक ना हो वार्षिक आय
डीसी ने कहा कि योजना के अंतर्गत वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं है तथा परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र पंजीकरण कर इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।
डीसी ने पात्र युवाओं, विशेषकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), डिप्लोमा तथा स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पोर्टल
https://www.pminternship.mca.gov.in पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment