प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र लोगों को नि:शुल्क मिलेगा राशन

By Sahab Ram
On: July 7, 2021 1:42 PM
Follow Us:

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र लोगों को नि:शुल्क मिलेगा राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र लोगों को नि:शुल्क मिलेगा राशन I

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 7 जुलाई। उपायुक्त यशेन्द्र  सिंह ने बताया कि डिपो धारकों के माध्यम से माह जुलाई 2021 के अंतर्गत 11346.18 क्विंटल गेहूं एएवाई कार्ड धारकों को 25 किलों ग्राम गेहूं दो रूपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रदान किया जायेगा तथा एएवाई धारकों को 10 किलो ग्राम बाजरा एक रूपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रदान किया जायेगा। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के गरीब पात्र लोगों को 16704.44 क्विंटल गेहूं नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पीएचएच श्रेणी के तहत आने वाले लाभपात्रो को तीन किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य दो रूपये प्रति किलो ग्राम कि दर से प्रदान किया जायेगा तथा दो किलोग्राम बाजरा प्रति सदस्य एक रूपये प्रति किलो ग्राम कि दर से प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला में 478.96 क्विंटल नमक 4.5 रूपये प्रति किलो ग्राम की दर से, 441.68 क्विंटल चीनी 13.5 प्रति किलो ग्राम की दर से तथा 6845.70 क्विंटल बाजरा एक रूपये प्रति किलो ग्राम की दर से वितरण किया जायेगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment