कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का कराया अभ्यास

By Sahab Ram
On: June 16, 2026 8:10 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 16 जून-12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त श्रम आयुक्त एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी कुशल कटारिया ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि योग के प्रति जागरूकता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवनशैली का आधार है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकें। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

योग विशेषज्ञ डॉ. भूदेव द्वारा आयोजित प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

प्रशिक्षण का उद्देश्य 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल से अवगत कराना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग प्रोटोकॉल की जानकारी प्राप्त की। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

इस अवसर पर जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. विकास, शिक्षा विभाग से एईओ जगदीश अहलावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment