कोयला :गृह मंत्री अमित शाह ने बिजली और कोयला मंत्री की बुलाई बैठक

By Sahab Ram
On: October 11, 2021 11:07 AM
Follow Us:

कोयला :गृह मंत्री अमित शाह ने बिजली और कोयला मंत्री की बुलाई बैठक

देश में कोयले की कमी और इसके चलते बिजली संकट गहराने की आशंकाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में आ गए हैं। सोमवार को उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी और दोनों मंत्रालयों के अधिकारी गृह मंत्रालय पहुंच गए हैं। बैठक में एनटीपीसी के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

देश में कई राज्यों ने कोयले की भारी कमी के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी दी है। लेकिन, कोयला मंत्रालय का कहना है कि बिजली उत्पादन संयंत्रों की मांग को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त सूखा ईंधन उपलब्ध है। मंत्रालय ने बिजली आपूर्ति में व्यवधान को लेकर किसी भी डर को पूरी तरह गलत बताकर खारिज किया है। हालांकि, रविवार को कोयले की कमी से देश के 13 थर्मल पावर प्लांट बंद हो गए थे।

source:amar ujala

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment