नियमों का उल्लंघन करने वाले दो उद्योग इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया सील

By Sahab Ram
On: May 15, 2026 4:29 PM
Follow Us:

भिवानी, 15 मई।  प्रदूषण नियंत्रण को लेकर डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भिवानी द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों का उल्लंघन करने पर जिला में दो औद्योगिक इकाईयों को सील किया है। वहीं दूसरी ओर बोर्ड के अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बोर्ड के अधिकारियों को आमजन से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की है ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।


 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण को लेकर निरंतर छापेमारी की जा रही है। विभाग द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसकी कड़ी में बोर्ड ने निरीक्षण के दौरान नियमों की उल्लंघना करने वाली श्री ज्योति इंडस्ट्रीज रेनवेबल एनर्जी तथा बिधवान इंडस्ट्री टायर पायरोलिसिस को सील किया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


उन्होंने बताया कि ये औद्योगिक इकाइयां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं कर रही थीं। इसके अतिरिक्त इकाइयों द्वारा जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम तथा वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम के प्रावधानों की भी अवहेलना की जा रही थी।


उन्होंने बताया कि पर्यावरण मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में कोई भी औद्योगिक इकाई निर्धारित मानकों एवं बोर्ड के निर्देशों का पालन नहीं करती पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध भी क्लोजर एवं सीलिंग सहित कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्योग संचालकों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सभी नियमों एवं निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें ताकि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment