उत्तराखंड, यूपी व पंजाब के कर्मचारियों व श्रमिकों के लिए मतदान का दिन होगा ‘पेड-हॉलिडे’

By Sahab Ram
On: February 11, 2022 11:24 AM
Follow Us:

उत्तराखंड, यूपी व पंजाब के कर्मचारियों व श्रमिकों के लिए मतदान का दिन होगा ‘पेड-हॉलिडे’

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व पंजाब राज्य के जो कर्मचारी अथवा श्रमिक हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में आने वाली दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करते हैं और वे उपरोक्त राज्यों की मतदाता-सूची में मतदाता के रूप में दर्ज हैं तो उनको अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करने की दृष्टि से मतदान वाले दिन को उनके लिए ‘पेड-हॉलिडे’ माना जाएगा।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी को उत्तराखंड, 20 फरवरी को पंजाब में तथा 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी,27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए मतदान होना है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उत्तराखंड, यूपी व पंजाब के कर्मचारियों व श्रमिकों के लिए मतदान का दिन होगा ‘पेड-हॉलिडे’

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

उन्होंने बताया कि उक्त राज्यों के जो कर्मचारी अथवा श्रमिक हरियाणा प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में आने वाली दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करते हैं और अपने-अपने राज्यों की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में दर्ज हैं तो उनको अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करने की दृष्टिगत हरियाणा सरकार द्वारा मतदान वाले दिन को उनके लिए ‘पेड-हॉलिडे’ घोषित किया है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment