पी0ओ0 व बेल जम्पर अपराधी जल्द करे पुलिस के सामने समर्पण, नहीं तो जल्द होगी उनकी संपत्ति कुर्क: रेवाड़ी पुलिस

By Sahab Ram
On: April 1, 2022 11:00 PM
Follow Us:

इसी कड़ी में काफी समय से फरार उद्घोषित अपराधियों (पी0ओ0) व जमानत तर्क ( बेल जम्पर) अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत अब उनकी संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इसी पहल में थाना कोसली, थाना जाटूसाना पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल तीन उद्घोषित अपराधियों की करोड़ो रूपए की संपत्ति जब्त की गई है। जिसमे थाना कोसली के मुकद्मा नम्बर 137 दिनांक 03.06.2020 में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी करार दिए गए आरोपी अरुण देव बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम बनी बिल्डिंग एफ-1211 चितरंजन पार्क दिल्ली, थाना मॉडल टाउन के मुकदमा नंबर 333 दिनांक 03.06.2018 में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी विवेक निवासी खर्गवास की कुल 2 कनाल 8 मरला जमीन तथा थाना जाटूसाना के मुकद्मा नंबर 514, दिनांक 01.12.1997 में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी ओमप्रकाश निवासी माजरा जिला अलवर राजस्थान की कृषि योग्य जमीन व रिहायशी मकान की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

एस.पी. रेवाड़ी राजेश कुमार ने कहा की पी0ओ0 व बेल जम्पर अपराधी या तो खुद ही पुलिस के समक्ष आत्म-समर्पण कर दे अन्यथा उनकी संपत्ति को इसी प्रकार कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्क करके नीलाम किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा की जल्द ही पी0ओ0 व बेल जम्परों की प्रोपर्टी / संपत्ति की सूची उपलब्ध करवा दी जायेगी। सूची उपलब्ध होने के बाद जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस के समक्ष आत्म-समर्पण ना करने वाले अन्य पी0ओ0 व बेल जम्परों की संपत्ति को भी कुर्क कराया जायेगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment