पीएम मोदी ने रचा हरि की धरा हरियाणा पर नया इतिहास  : धनखड़

By Sahab Ram
On: July 17, 2026 6:21 PM
Follow Us:

झज्जर,17 जुलाई। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हरि की धरा हरियाणा में हाइड्रोजन रेल को हरी झंडी दिखाकर नया इतिहास रच दिया है।जींद रेलवे स्टेशन  से देश की पहली  3200 हॉर्स पावर की हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत के लिए रवाना हुई है,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। यह केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर झज्जर में प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया,जिसे प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर सहित जनप्रतिनिधियों,भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। धनखड़ ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन रेल देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। प्रदेश को करोड़ो रुपए की लागत के स्वास्थ्य, शिक्षा, ढांचागत विकास से जुड़े प्रोजेक्ट और म्यूजियम की सौगात देने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत:  औमप्रकाश धनखड़
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश अब केवल विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि ‘विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन  परियोजना इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज भारत सेमीकंडक्टर निर्माण, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल भुगतान प्रणाली (यूपीआई) तथा अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में विश्वभर में अपनी नई पहचान बना रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन केवल वर्तमान का विकास नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन, परिवार, समाज और राष्ट्र को अगले स्तर तक ले जाने का संकल्प लेना होगा। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक सकारात्मक सोच, नवाचार और आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

हार में निराशाजनक बातें कर रही हैं ममता बनर्जी  — बोले धनखड़

 एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने ही राज्य में बहुमत नहीं ला पा रही हैं, इसलिए ऐसी निराशाजनक बातें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है,जो बूथ स्तर तक मेहनत करता है। इसी संगठनात्मक शक्ति के कारण भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीत रही है और आगे भी जीतती रहेगी।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment