22nd AIIMS: केंद्रीय मंत्री ने PM मोदी को दिया निमंत्रण, रेवाड़ी माजरा मे बनने वाले 22वें एम्स का PM मोदी करेंगे शिलान्यास

By Sahab Ram
On: August 2, 2023 4:43 PM
Follow Us:

22nd AIIMS: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रेवाड़ी आने का न्योता दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रेवाड़ी आकर देश के 22वें एम्स का शिलान्यास करने सहित ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो, द्वारका एक्सप्रेसवे सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया है।

देश का 22nd AIIMS पीएम के हरियाणा के प्रति प्यार को दर्शाता है: राव

राव ने प्रधानमंत्री मोदी को हरियाणा के प्रति उनके स्नेह को याद दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पूर्व रेवाड़ी आकर ही उन्होंने अपनी पारी का शंखनाद किया था। राव ने कहा कि रेवाड़ी माजरा को देश का 22वां एम्स ( 22nd AIIMS) प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा के प्रति अपने प्यार को दर्शाता है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

23 सितंबर को रेवाड़ी आएंगे पीएम

राव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को 23 सितंबर राव तुलाराम शहीदी दिवस पर रेवाड़ी आने का न्योता दिया है। प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी आने की अपनी मंजूरी देते हुए कहा है कि वे जल्द ही कार्यक्रम तय करेंगे।

नूह जिले मे बनेगा रैपिड एक्शन फोर्स के कैंप

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नूह जिले के गांव इंडरी में बनने वाले रैपिड एक्शन फोर्स के कैंप के शिलान्यास का निमंत्रण केंद्रीय गृहमंत्री को दिया है। राव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 50 एकड़ जमीन कैंप की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय को दी जा चुकी है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को अवगत करवाया की गृह मंत्रालय की ओर से नूंह जिले में कैंप बनाने की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 22nd AIIMS

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now