पौधे पर्यावरण को शुद्घ करने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखते हैं: एडीसी

By Sahab Ram
On: July 16, 2026 1:48 PM
Follow Us:

 भिवानी/लोहारू, 16 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में गुरुवार प्रात: गांव नकीपुर स्थित पहाड़ी माता मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण अभियान का चलाया गया। कार्यक्रम में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार दलाल, तहसीलदार प्रियंका, बीडीपीओ अमित तक्षक और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने पौधे लगाए। पौधारोपण अभियान का आयोजन युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति, दुल्हेड़ी द्वारा किया गया।
एडीसी श्री करवा ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखते हैं। बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। इन चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसकी नियमित देखभाल करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे पेड़ बनने तक पूरी जिम्मेदारी के साथ संरक्षित रखें। यदि प्रत्येक नागरिक इस संकल्प को अपनाए, तो हरित एवं स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति के स्वयं सेवकों, ग्राम पंचायत के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा हरित भिवानी के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। समिति प्रतिनिधियों ने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से स्वच्छता, पौधारोपण, जनजागरूकता तथा समाजसेवा से जुड़े विभिन्न अभियान निरंतर चला रही है। समिति का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और समाजहित के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समिति इस प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान लगातार संचालित करती रहेगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment