मोबाइल टावर की स्वीकृति से पहले फिजिकल वेरिफिकेशन जरुरी

By Sahab Ram
On: January 13, 2022 11:49 AM
Follow Us:

मोबाइल टावर की स्वीकृति से पहले फिजिकल वेरिफिकेशन जरुरी

रेवाड़ी अपडेट : एडीसी आशिमा सांगवान ने कहा कि टेलिकॉम कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने के लिए पोर्टल पर दर्शाए गए आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर लंम्बित आवेदनों को मापदंड़ व नियमानुसार कार्य करते हुए जिन्हें स्वीकृत किया जाना उन्हें अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करें तथा जो आवेदन मापदंड़ व नियमानुसार को पूरा न करते हो उन्हें रिजेक्ट करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी पहले मौके पर जाकर सर्वे करते हुए टावर लगाने वाली जगह का फिजिकल वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करें।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एडीसी आशिमा सांगवान वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों की जांच व भौतिक सत्यापन करने उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाईल टावर लगाने की जो भी गाईडलाईन हैं उनकी पूर्ण रूप से पालना की जाए।

उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा टावर लगवाने के लिए अनुमति प्रदान की गई है अथवा आवेदन रिजेक्ट किया है तो उसकी स्थिति पत्र के साथ पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति द्वारा 33 आवेदनों को स्वीकृति हेतू जिला उपायुक्त को प्रस्तुत किया जा चुका है तथा शेष पर कार्यवाही जारी है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर
मोबाइल टावर की स्वीकृति से पहले फिजिकल वेरिफिकेशन जरुरी
आशिमा सांगवान – एडीसी – रेवाड़ी

आशिमा सांगवान ने पोर्टल पर प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन कम्पनियों ने आवेदन किया हुआ है और निर्धारित दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं वे कंपनियां मोबाईल टावर लगाने के लिए अपने दस्तावेज अवश्य अपलोड करें ताकि संबंधित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में मोबाइल टावर संबंधी जन शिकायतों, टावर लगाने की अनुमति संबंधी आवेदनों का निस्तारण, स्वीकृति एवं अस्वीकृति, अनधिकृत टावरों को हटाने या शिफ्ट करने संबंधी शिकायतों का निस्तारण जिलास्तरीय टेलीकॉम समिति द्वारा सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, शहरी क्षेत्र में ईओ व सचिव नगर परिषद, नगर पालिका, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आने वाले आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।

इसके उपरांत एडीसी आशिमा सांगवान ने परिवार पहचान पत्र से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित करें ताकि जिले की रैकिंग का स्तर ऊंचा उठ सकें।
बैठक में सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार, डीडीपीओ एचपी बसंल, डीएसपी हंसराज, ईओ नगर परिषद अभय सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी ज्ञान प्रसाद, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मोबाईल टावर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment