Rewari Crime News : फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या

By Sahab Ram
On: November 8, 2023 1:39 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव बाईपास स्थित कालूवास फ्लाईओवर के नीचे पड़ा हुआ मिला है। मृतक के बेटे का कहना है कि बीते दिन कालूवास में उसके पिता को फोटो खींचने के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद उन्हे खबर मिली कि उसके पिता का शव मिला है।

जानकारी के मुताबिक मृतक मोहनलाल गाँव ढाणी सुंदरोज का रहने वाला था। जिसकी दो गोली मारकर हत्या की गई है। मोहनलाल काफी समय से रेवाड़ी शहर के यादव नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। उसने फोटो स्टूडियो खोला हुआ था।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

परिजनों ने कहा है कि मोहनलाल का फोन भी वहीं पड़ा हुआ मिला है। जिसके फोन की कॉल हिस्ट्री में एक अंजान नंबर पर बात होने की डिटेल्स है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहराल शव का नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। और पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मोहनलाल की हत्या किसने की और हत्या के पीछे क्या वजह रही !

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now