तराजू-बाट की जांच व सत्यापन नहीं करवाने पर लगेगा दस हजार तक जुर्माना

By Sahab Ram
On: March 16, 2022 12:12 PM
Follow Us:

विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए के समय-समय पर मापतोल जांच अभियान चलाकर व्यापारियों के तराजू-बाट की जांच व सत्यापन का कार्य किया जाता है।
 डीसी यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार संबधित विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में व्यापारिक प्रतिष्ठïनों पर टीम पहुंचकर जांच कर रही है। संबंधित टीम व्यापारियों को जागरूक कर रही है कि जिन व्यापारियों ने अपने तराजू-बाटों का समय पर सत्यापन नहीं कराया है वे अपने तराजू-बाट की जांच व सत्यापन समय पर अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि मापतोल विभाग से समय पर जांच व सत्यापन का कार्य नहीं करवाने वाले व्यापारियों, ट्रेडर्स, दुकानदार पर नियमानुसार दस हजार तक जुर्माना कर  सकता है।
  डीसी के निर्देश पर अनाज मंडी में किसानों के अनाज के तोल में किसी प्रकार की कोई हेराफेरी ना करने पाये इसलिए मापतोल विभाग द्वारा अनाज मंडी स्थित सभी आढ़तियों के तराजू -बाट की जांच व सत्यापन का कार्य किया गया व तराजू बोटों को दुरूस्त किया गया।

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

विधिक माप विज्ञान अधिकारी प्रवीन्द्र सागंवान ने बताया कि कोई भी दुकादार पैकेजिंग वस्तुओं के एमआरपी रेट से ज्यादा न वसूले। अगर ऐसा कोई दुकानदार एम आर पी से ज्यादा रेट वसूलता है तो इसकी शिकायत उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री 1800180 2087 पर दी जा सकती हैं ताकि दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment