राजस्व मामलों के शीघ्र निपटान पर दें विशेष ध्यान : मंडल आयुक्त गीता भारती

By Sahab Ram
On: June 24, 2026 5:05 PM
Follow Us:

हिसार, 24 जून।
हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने बुधवार को हिसार मंडल के सभी जिलों के उपायुक्तों की बैठक लेकर विभिन्न राजस्व मामलों की समीक्षा की। बैठक में पेपरलेस डीड रजिस्ट्रेशन, पेपरलेस डिमार्केशन, म्यूटेशन, लार्ज स्केल मैपिंग, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामले, पार्टीशन केस, आर्बिट्रेशन मामले तथा जमाबंदी से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।
मंडल आयुक्त गीता भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही पेपरलेस डीड रजिस्ट्रेशन प्रणाली को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तथा पुरानी व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाए। रोवर से पैमाइश किए जाने की विशेष हिदायत देते हुए उपायुक्त को कहा गया कि आगे से यह कार्य रोवर के माध्यम से ही किया जाए। इस पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने मंडल आयुक्त को अवगत करवाया कि हिसार में अब केवल रोवर से ही पैमाइश की जा रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के माध्यम से आम नागरिकों को पारदर्शी एवं सरल सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि म्यूटेशन के मामलों का निपटान अधिकतम 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। इसी प्रकार राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। मंडल आयुक्त ने कहा कि ऐसे मामले जो कई वर्षों से लंबित हैं, उन्हें विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निपटाया जाए ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को सख़्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी जिलों से भेजा जाने वाला डाटा पूरी तरह प्रमाणिक और तथ्यात्मक होना चाहिए। किसी भी प्रकार का भ्रामक अथवा गलत डाटा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सभी जिलों का दौरा करेंगी तथा प्रस्तुत किए गए डाटा और कार्यों की प्रगति का मौके पर सत्यापन करेंगी।
बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल सहित मंडल के सभी जिलों के उपायुक्तों एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया।

400 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम, लाखों युवाओं को दिलाई नशा न करने की शपथ: युवा राहुल शर्मा बना बदलाव की मिसाल

एक पेड़ मां के नाम : जन भागीदारी से हरित रोहतक अभियान का शुभारंभ करेगा रोहतक जिला प्रशासन :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment