Amrit Bharat Mission: पटौदी रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस, अमृत भारत मिशन में हुआ चयन

By Sahab Ram
On: March 26, 2023 4:28 PM
Follow Us:

Amrit Bharat Mission: रेलवे की ओर से पटौदी रोड रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया गया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत भारत मिशन के अंतर्गत पटौदी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए आने वाले समय में योजनाओं को लागू किया जाएगा। अमृत भारत मिशन (Amrit Bharat Mission) के तहत दिल्ली रेल मंडल के तहत करीब दो दर्जन रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है जिसमें पटौदी भी शामिल है।

ये मिलेगी सुविधाएं

इस योजना के तहत रेलवे की ओर से चयनित स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य किया जाएगा जिनमें रेलवे स्टेशन का विस्तार, यात्रियों की सुविधाओं के लिए फुटओवर ब्रिज, एक्सीलेटर, यात्री ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि व अन्य सुविधाएं का विस्तार शामिल है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

DRM ने पटौदी रेलवे स्टेशन का किया दौरा

अमृत भारत मिशन (Amrit Bharat Mission) पटौदी रेलवे स्टेशन पर क्रियान्वित होने वाली योजनाओं वह अन्य सुझाव को लेकर डीआरएम ने हाल ही में पटौदी रेलवे स्टेशन का दौरा किया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर हाल वेटिंग रूम बनाने का कार्य अमृत भारत मिशन (Amrit Bharat Mission) के तहत किया जाएगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

दैनिक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पटौदी रोड रेलवे स्टेशन हजारों की संख्या में दैनिक यात्री दिल्ली व जयपुर की ओर यात्रा करते हैं। अमृत भारत मिशन के तहत पटौदी रोड रेलवे स्टेशन की डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्दी डीपीआर में विकास का खाका खींच कर उसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

जाटोली अंडरपास पर ब्लॉक डालने का कार्य पूर्ण

पटौदी में जाटोली फाटक संख्या 46 पर रेलवे की ओर से बनाए जा रहे अंडरपास के लिए ब्लॉक डालने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पिछले माई करीब 1 सप्ताह तक जयपुर में दिल्ली की ओर चलने वाली ट्रेनों का ब्लॉक लेकर जाटोली अंडरपास में ब्लॉक डालने का कार्य पूरा किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अंडरपास के लिए डाले गए ब्लॉक से अब पिल्लर निकालने का काम पूरा किया जाएगा और 31 मार्च के बाद 1 दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। अंडरपास का कार्य 2 माह में पूर्ण कर यातायात आवागमन को शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा
पातली रेलवे स्टेशन फुट ओवर ब्रिज

पातली रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए फाइनल ड्राइंग की अप्रूवल रेलवे मुख्यालय के अधिकारियों के पास गई हुई है। पातली फुट ओवर ब्रिज का टेंडर पूरा कर लिया गया है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now