पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

By Sahab Ram
On: June 15, 2026 2:07 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 14 जून।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 सफल एवं जनसेवा को समर्पित वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी ने रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत उन्होंने मानेसर में पौधा लगाकर लोगों से प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आज से ही ठोस प्रयास करने होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लें ताकि हरित और समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अनेक जनहितकारी पहल की हैं। स्वच्छता, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित आवरण बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में देशभर के नागरिक सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना किसी भी अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान इसी सोच को मजबूत करता है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

इस अवसर पर विधायक बिमला चौधरी ने हरियाणा गौ सेवा आयोग की ओर से श्री मोनी बाबा गौशाला के लिए 11 लाख 51 हजार रुपये की अनुदान राशि का चेक भी भेंट किया। 

उन्होंने कहा कि गौशालाएं भारतीय संस्कृति और संवेदनाओं का महत्वपूर्ण केंद्र हैं तथा गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। 

कार्यक्रम के दौरान विधायक बिमला चौधरी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

0000

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

*बॉक्स में*

*सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न मंडलों में किया प्रवास*

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों के तहत विधायक बिमला चौधरी ने मानेसर, बहोड़ा कलां, पटौदी, जटौली मंडी तथा फरीदपुर मंडलों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से संवाद किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों में उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा कार्यकर्ताओं से योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

*प्रबुद्धजनों के सुझावों से और प्रभावी बनेगी विकास यात्रा*

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

विधायक बिमला चौधरी ने विधानसभा पटौदी के प्रबुद्धजनों के साथ एक विशेष बैठक भी आयोजित की। बैठक में केंद्र एवं हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से क्षेत्र के विकास, जनसेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुझाव आमंत्रित किए तथा कहा कि समाज के जागरूक और अनुभवी लोगों के सुझाव सरकार की नीतियों को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment