स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के लिए गांवाें से हरएक की भागीदारी जरूरी: एडीसी दीपक बाबू लाल करवा 

By Sahab Ram
On: July 31, 2026 3:25 PM
Follow Us:

भिवानी, 31 जुलाई। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि ग्राम स्तर पर जनभागीदारी एवं नियमित निगरानी से स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिले में चयनित 36 ग्राम पंचायतों के सरपंचों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पूर्ण रूप से पालन में सहयोग जरूरी है। हर घर से मात्र 50 रुपए सुविधा शुल्क लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगीi उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूत करते हुए घर-घर से कचरा संग्रहण व पृथक्करण तथा उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था जरूरी है।इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं  कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ऑनलाइन आईएमआईएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी प्रगति रिपोर्ट समय पर अपडेट की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

        उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार 7500 या उससे अधिक आबादी वाली चयनित ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन, पृथक्करण एवं निस्तारण के साथ-साथ आवश्यक आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है।

एडीसी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और चयनित 36 ग्राम पंचायतों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बॉक्स

– जिला की इन 36 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को मिलेगी नई गति

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले की 36 ग्राम पंचायतों में बलियाली, बड़सी गुजरान, बडसी जट्टान, चोरटापुर, ढाणी कुशाल, दुर्जनपुर, जीता खेड़ी, लोहारी जाटू, मिलकपुर, सिकंदरपुर, बहल, बड़ेसरा, बामला-1, बामला-2, बापोड़ा, चांग, देवसर, धनाना-1, धनाना-2, धनाना-3, ढ़ाणी चांग, धिराना-माजरा-देवसर, दिनोद, कलिंगा के पाना अमरू, पाना राजू व पाना सवाई, खरक कलां, खरक कलां के खांडयान पाना, खरक कलां राज्यान पाना, मानहेरू, मुंढाल खुर्द, तालू, तिगडाना, बड़वा, खानक तथा तोशाम ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण एवं ठोस कचरा प्रबंधन को गति मिलेगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment